
रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में हेमंत सरकार के गठन के बाद अब राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को देश के 17 राज्यों में रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव की घोषणा की, जिनमें दो सीटें झारखंड की हैं। राज्यसभा के 2 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होगा। चुनाव आयोग ने प्रदेश में खाली हो रही इन सीटों के लिए मंगलवार को मध्यावधि चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। वर्ष 2014 में निर्विरोध जीते राजद के प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नथवाणी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। झारखंड के 2 राज्यसभा सांसदों समेत 17 राज्यों में 55 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7, इसके बाद तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल में 5 सीटें खाली होंगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च होगी और 16 मार्च को स्क्रूटनी होगी। 18 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 9 अप्रैल को राज्यसभा में झारखंड से दो सीटें खाली हो रही हैं। चुनाव में जीत के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। झामुमो के पास 30 विधायक हैं। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के बाद इस पार्टी की सदस्य संख्या 26 हो जाएगी। आजसू के दो विधायकों को मिला लें तो भाजपा समर्थक विधायकों की संख्या 28 हो जाती है। वैसे भाजपा का दावा है कि दो निर्दलीय विधायक भी उनके संपर्क में हैं। इनको मिलाकर भाजपा 30 तक पहुंच जाती है। इस प्रकार जेएमएम-भाजपा अपने-अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकते हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मार्च में राज्यसभा के लिए उम्मीदवार तय करेगा। भाजपा में अभी असमंजस की स्थिति है। स्थानीय नेताओं पर दांव खेला जाए या बाहरी को टिकट दिया जाए। पार्टी नेता फिलहाल जिला और मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में व्यस्त हैं। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। इन सदस्यों का चुनाव लोकसभा सदस्यों की तरह प्रत्यक्ष रूप से वोटरों के द्वारा नहीं होता। राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन राज्यों की विधानसभाओं और विधानमंडलों के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा किया जाता है। जिस राजनीतिक दल के पास जितने अधिक विधायक होंगे, वह उतने ही अधिक सांसदों को राज्यसभा में भेज सकती है। झारखंड में राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवाणी तथा प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। इससे यहां राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी। आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी। झारखंड से निर्दलीय परिमल नाथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस साल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दोनों सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। झारखंड की दोनों सीटों पर 13 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन होगा। 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। परिमल नाथवानी और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने के चलते दोनों सीटें रिक्त हो रही हैं।
