इंद्रदेव के प्रकोप के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त, राजधानी सहित कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में फिर से इंद्रदेव का प्रकोप हुआ है जिसके कारण से राज्यवासियों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आज एक बार फिर मौसम परिवर्तन ने लोगों को परेशान कर दिया। आज सुबह से जारी बारिश और तेज हवा से ठंड में बढ़ गई है। कुछ ही देर की बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की भी समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि रविवार को भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। रांची,कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी और बोकारो, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई क्षेत्र में तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल .3 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। हजारीबाग व लातेहार के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 98.2 एमएम हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया। यहां कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। रांची सहित अन्य जिलों में लगभग 15 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ही लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 16 मार्च से रांची सहित राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, पर बारिश नहीं होगी। झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। गरज के साथ बिजली कड़कने, ओले गिरने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हालांकि 15 और 16 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार होगा। सुबह में धुंध के बाद छिटपुट बादल रहेंगे। जबकि 17 मार्च को आसमान साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 18 व 19 मार्च को फिर से बादल छाएंगे और गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं मध्य व दक्षिणी झारखंड के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जतायी गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और धनबाद में अगले दो से तीन घंटों में मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश होगी। इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चलेगी। कुल मिलाकर कहें तो पूरे राज्यवासियों का जनजीवन बारिस की वजह से काफी प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *