कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिये स्थगित, झारखंड एनसीआर-एनपीआर के लिये पारित किया प्रस्ताव

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: भले ही देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चल रही है। लेकिन झारखंड में उनके एलनसीआर और एनपीआर को लेकर उनके कदमों को रोकने का प्रयास किया है। झारखंड में एनआरसी-एनपीआर लागू नहीं करने को लेकर आज झारखंड विधानसभा ने इसे लागू नहीं करने का प्रस्‍ताव पास कर दिया है। बजट सत्र में आगे के लिए सदन की कार्यवाही भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभाध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कोरोना वायरस की विभीषिका को देखते हुए सदन को स्‍थगित करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व सुबह झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मात्र 5 मिनट तक चली। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बजट सत्र में अब आगे की कार्यवाही स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया है। झारखंड के लिए वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में 86 हजार 370 करोड़ का बजट गिलोटिन से पास होगा। बचे विभागों के अनुदान मांग भी पास कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विधानसभा में सदस्‍यों व कर्मियों के बीच मास्क बांटे गए। सरकार ने विधानसभा में एनपीआर, एनआरसी लागू नहीं करने का विधेयक पारित किया। इसका भाजपा के विधायकों ने विरोध किया। इस दौरान भाजपा विधायक वेल में आ गए। इसके बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही और अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह छल किया गया है। हम किसी भी हालत में बांग्लादेशी को झारखंड में प्रवेश नहीं करने देंगे। इस प्रस्ताव को लेकर विपक्ष ने सदन के अंदर और सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *