प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे लाॅक डाउन की घोषणा, 21 दिनों तक घर से नहीं निकलने की देशवासियों से की अपील

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश

नयी दिल्ली से आकांक्षा यादव की रिपेार्टः-

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में आधी रात से लाॅक डाउन करने की घोषणा करने के साथ ही देशवासियों से 21 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने अपने संबोधन में कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है। इस दौरान पीएम जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए कड़े फैसले का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान सिर्फ एक और एक काम करें कि बस अपने घर में रहें। किसी सूरत में बाहर न निकलें। देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है। कोरोना का कहर रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में शुरू हो चुका है। यह मंगलवार रात 12 बजे से शुरू होकर अगले 21 दिन तक चलेगा। यानी 14 अप्रैल तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिन में दूसरी बार कोरोनावायरस के मुद्दे पर देश के नाम संबोधन में इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री की इस घोषणा का मतलब है कि अगले 21 दिनों तक न कोई ट्रेन चलेगी, न हवाई जहाज उड़ेंगे और न ही बसें चलेंगी। यानी सब पर पाबंदी, सब कुछ बंद रहेगा। 130 करोड़ से ज्यादा आबादी घरों में रहेगी। जिस चीन से कोरोना शुरू हुआ था, वहां भी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। 29 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए 21 दिन का यह लॉकडाउन बेहद जरूरी है। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा और यह एक तरह से कर्फ्यू ही है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। कोरोना से मुकाबले के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। हमें संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। कोरोना से तभी बचा जा सकता है, जब घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघी जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *