
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में अब कोरोना का संकट और भी गहराता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लागातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिनप्रतिदिन होते जा रही है। झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के छह और मामले आए हैं। सबसे प्रमुख बात यह है रांची जिले के डीसी और एसपी सहित कई पदाधिकारियों के भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है क्योंकि गुरूनानक स्कूल में ये अधिकारी स्थिति का जायजा लेने जाते थे जहां के सफाईकर्मी और चालक को कोरोना पोजेटिव आया है। हिंदपीढ़ी की महिला का प्रसव कराने वाली नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राज्य का यह पहला मामला है, जब किसी मेडिकल टीम के सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के अलावा पांच अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अन्य संक्रमित मरीजों में दो कांटाटोली के पास लोवाडीह जबकि तीन मरीज हिंदपीढ़ी के हैं। झारखंड में कोरोना का मामला बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी रांची में आज कोरोना वायरस के छह नए मरीज मिले। इसमें रांची सदर अस्पताल की एक नर्स में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। झारखंड में पहली बार कोई हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हुई है। अब झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 74 हो गई है। रांची में अब कोरोना के 49 मरीज हो गए हैं। आज कोरोना पॉजिटिव के 6 नए मामले सामने आए। रांची के हिंदपीढ़ी से 3, लोहाडीह से 2 और पिस्का मोड़ से 1 कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात यह है कि रांची डीसी और एसएसपी सहित कई वरीय पदाधिकारियों को अब क्वॉरंटाइन होना पड़ सकता है। क्योंकि पॉजिटिव मामले जो आए हैं उनमें से दो मामले गुरु नानक स्कूल के हैं। इसमें एक सफाई कर्मी है दूसरा चालक है। सभी वरीय पदाधिकारी रोजाना हिंदपीढ़ी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गुरुनानक स्कूल जाते हैं। संभावना है कि ये सभी वरीय पदाधिकारी संक्रमित हुए हों। यानी प्रशासन के सभी पदाधिकारी को एक साथ क्वॉरंटाइन होना पड़ेगा। सदर अस्पताल में गर्भवती महिला के प्रसव के बाद संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 100 से ज्यादा स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। कुछ के रिपोर्ट नेगेटिव आए। नर्स गर्भवती महिला के संपर्क में आई थी। राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वाली पहली स्वास्थ्य कर्मी है। उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। अस्पताल के ही एक कर्मी ने बताया कि सैंपल कलेक्शन के बाद भी नर्स दूसरों के संपर्क में आ रही थी। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल टीम को उसके घर भेजा गया है। जल्द उसे रिम्स के आइसोलेशन सेंटर में लाया जाएगा। रांची के कांटाटोली से एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया था। जाहिर है हिंदपीढ़ी के बाद कांटाटोली का नेताजी नगर का इलाका कोरोना कंटेनमेंट जोन बनने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है। अब सोर्स खंगालना और संक्रमित की तलाश कर पाना मुश्किल होगा। हालांकि पुलिस अब नेताजी नगर में अब डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराएगी। रांची में अब तक 44 कोरोना के मरीज सामने आने के साथ ही रांची अब लार्ज आउटब्रेक के हॉटस्पॉट की श्रेणि में शामिल हो चुका है। अब केवल हिंदपीढ़ी ही कोरोना कंटेनमेंट जोन नहीं रह गया। व्यापक पैमाने पर पूरे शहर में कोरोना का संक्रमण फैलने का संकेत मिल रहा है। हिंदपीढ़ी के बाद कांटाटोली में कोरोना संक्रमित के मिलने के साथ ही पूरे शहर में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। अब यह पता लगाना असंभव जैसा हो गया है कि किस इलाके में कोरोना के संदिग्ध संक्रमण फैला चुके हैं, या कैरियर के रूप में घूम रहे हैं।
