
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड आज संडे को कोरोना के लिसये सुपर संडे के रूप में रहा है जब संडे को आज 15 मरीज एक ही दिन में पोजेटिव पाये गये। झारखंड में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक 9 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले दिन में 6 और मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया था। इनमें 5 नर्स शामिल हैं। आज के 15 कोरोना संक्रमितों के साथ झारखंड में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 83 पर पहुंच गई है। रविवार को रिकार्ड मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक के सर्वाधिक मामले आज सामने आए हैं। 1 दिन में अधिकतम 9 मामले के बाद आज 15 पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल मामले हुए 82। रिम्स निदेशक ने इन सभी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। रविवार को जांचे गए कुल 242 सैंपलों में 227 नेगेटिव और 15 पॉजिटिव हुए है। ताजा मामलों में दो मरीज गढ़वा के हैं।झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी रांची सदर अस्पताल की चार नर्स सहित रिकार्ड 15 लोग संक्रमित पाए गए। इससे झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। झारखंड में रविवार को कुल 15 नए मरीज मिले। इनमें दो गढ़वा के हैं। बाकी सभी रांची के हैं। राज्य में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं।विवार के ताजा 15 मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 83 हो गई है। वहीं, रांची में मिले कोरोना मरीजों में एक पिस्का मोड़ और एक चुटिया का है। पिस्का मोड़ निवासी संक्रमित मरीज जिला परिषद का ड्राइवर है, जो गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में तैनात था। वहीं, एक अन्य संक्रमित गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में ही आहार वितरण में लोडिंग का काम करता था।14 दिनों के क्वॉरेंटाइन के बाद 16 अप्रैल से उसे गुरुनानक स्कूल में मुख्यमंत्री आहार योजना में लोडिंग व अन्य कार्य में लगा दिया गया था। इस लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह युवक पहले से ही संक्रमित था बाद में संक्रमित हुआ, लेकिन उसे इस कार्य में लगाने पर सवाल उठ रहे हैं।
