
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महागठबंधन को पूरे देश की जनता ने अस्वीकार करते हुए केन्द्र में सरकार बनाने के लिये एनडीए को पपूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनादेश दिया है। असमर्थ लोगों के महागठबंधन को देश और झारखंड की जनता ने नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं, राहुल गांधी मजबूत विपक्ष की तैयारी करें। सीएम ने कहा कि विपक्ष के सारे नेता भी मान लिए हैं कि एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है। विपक्ष के नेता कौन होंगे, इसके लिए वे बैठकें कर रहे हैं। राहुल गांधी ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाना छोड़ कर जनमत का आदर करें। दुमका सहित झारखंड की 14 में से 13 सीटें भाजपा गठबंधन की झोली में आएगी, राजमहल में नेक-टू-नेक फाइट है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतकवाद और उग्रवाद पर नियंत्रण किया। झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार के कारण नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। इसी कारण वर्षों बाद चुनाव आयोग निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में सफल रहा। राज्य गठन के बाद पहली बार यहां की जनता ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी खुलकर बिना भय के मतदान किया। सुरक्षा और विकास के कामों को जनता का समर्थन मिला है। सीएम ने कहा कि दुमका सीट पर भाजपा की जीत 200 फीसदी तय है। जनता ने देश में मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार के पक्ष में मतदान किया है। संथाल के लोगों ने भी मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर इस प्रचंड गर्मी में भी जमकर मतदान किया।
सीएम ने एग्जिट पोल के आधार पर कहा कि पांच साल जिस पार्टी ने शासन किया, उस पर लगातार दूसरी बार जनता का इतना अधिक विश्वास ऐतिहासिक है। 2014 के बाद से देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है। लोगों में विकास की भूख जगी है। जनता अपना हित और अहित समझने लगी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 13 सीटों पर और सहयोगी आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ी. एनडीए के खाते में 14 की 14 सीट आयेंगी़ संतालपरगना में भी मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को जमकर वोट दिया. मुसलमान लाभुक परिवार भी भाजपा के साथ आये. पाकुड़ में भाजपा को 14 से 15 प्रतिशत मुसलमानों का वोट मिला. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सत्तारूढ़ दल के प्रति सकारात्मक माहौल बना है. विकास के प्रति लोगों की भूख बढ़ी है. शासन और सरकार पर विश्वास बढ़ा है. नरेंद्र मोदी आजाद भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आये हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चुनाव में लोगों ने जातिवादी, संप्रदायवाद व हिंसावाद से ऊपर उठ कर वोट किया़ 2014 से ही कांग्रेस का नैतिक पतन हो चुका है. अवसरवादी व नापाक गठबंधन को लोगों ने नकार दिया है़। जात-संप्रदाय व हिंसा की राजनीति करने वाले नकारे लोग फिर नकारे गये हैं. मुख्यमंत्री राहुल गांधी मजबूत विपक्ष की तैयारी करें. लोकतंत्र में विपक्ष भी जरूरी है. झारखंड में शिबू सोरेन का हारना दो सौ फीसदी तय है. हम दो हमारे दो वाली पार्टी झाविमो भी हारने जा रही है..इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा और प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी मौजूद थे़।
