सीएम हेमंत सोरेन पर निशिकांत का नया आरोप, 2013 में बलात्कार का आरोपी बताया था सीएम को

Jharkhand अपराध झारखण्ड राजनीति

मुखर संवाद के लिये ब्योरो रिपोर्ट-
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी बलात्कार और अपहरण जैसे आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर यह आरोप गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने लगाये हैं। निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि 2013 में एक लड़की ने ये आरोप महाराष्ट्र में लगाये थे। झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सीधी भिड़ंत जारी है। गोड्डा सांसद ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक लड़की के आरोप के हवाले से दुष्कर्म और किडनैपिंग का आरोप तगाया है। बकौल निशिकांत ये मामला 2013 का है और महाराष्ट्र के मुंबई से जुड़ा है। गोड्डा सांसद ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के संज्ञान में एक गंभीर घटना लाई। दुबे के मुताबिक मुंबई शहर में 2013 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पर एक लड़की ने रेप और किडनैपिंग का आरोप लगाया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर पर देर रात तक जंग जारी रही। दरअसल, निशिकांत दुबे ने 2013 में महाराष्ट्र में दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए वर्तमान में वहां के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखा और इस मामले की जांच फिर से कराने का आग्रह किया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टवीट के जरिये ही जवाब देते हुए कहा है कि माननीय सांसद ने मुझपर आरोप लगाये हैं जिसका जवाब 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जायेगा।nishikant_dubey

tweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *