


मुखर संवाद के लिये शांति गोपाल महतो
जामताड़ा: कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी और योग शिक्षिका राफिया नाज का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है जिसमें विधायक इरफान अंसारी ने राफिया नाज को अपनी छोटी बहन करार दिया है और विवाद का सारा ठिकरा भाजपा पर फोड़ा है। भााजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुझे और राफिया नाजज को लड़ाना चाहते हैं। वहीं राफिया नाज ने बुधवार को इरफान अंसारी के विरूद्ध कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था जिसकी सुनवाई शुक्रवार को विशेष न्यायालय में होगी। इस बीच विवाद को कम करने का प्रयास विधायक इरफान अंसारी ने करते हुए राफिया नाज को छोटी बहन बताया है। और राफिया नाज की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेवारी की बात कही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहां की राफिया नाज मेरी छोटी बहन है और मैंने ऐसा कोई भी अपशब्द नहीं कहा जिससे उनके मन को ठेस पहुंचा हो। कहीं ना कहीं मेरी बातों को भाजपा वाले ने एक सुनियोजित तरीके से मेरे वीडियो टेप को मॉर्फिंग एवं छेड़छाड़ कर वायरल करने का काम किया है। मैंने हमेशा से महिलाओं का सम्मान करने का काम किया है। मेरे मन में महिलाओं के लिए जो आदर है वह जगजाहिर है। मैं हमेशा से महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया है।भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी जी मुझे और राफिया नाज को लड़ना चाहते हैं। राफिया नाज का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मेरी आवाज नहीं है। जानबूझकर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। राफिया जी को कोर्ट जाने से पहले एक बार मुझसे बात करनी चाहिए थी। परंतु मैं बहुत जल्द उनके घर जाऊंगा और उनके सामने अपनी बातों को रख लूंगा ताकि सच सामने आ सके। राफिया जी एक योग शिक्षिका है और आप बेफिक्र होकर योग शिक्षा दें। आप की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। मैं राफिया जी से कहना चाहता हूं कि आप भाजपा वाले के चाल को समझें। आप सामाजिक कार्य करती है परंतु जानबूझकर भाजपा वाले आप को बदनाम कर रहे हैं। हमें आपस में लड़ा कर अपनी राजनीति सेंक रहे हैं। वहीं योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा है कि इरफान अंसारी यदि मुझे छोटी बहन समझते तो इस तरह से सामज में मेरी प्रतिष्ठा धूूमिल नहीं करते और महिलाओं को अपमान सरेआम नहीं करते। अल्लाह उनकी इस गलती को माफ करें क्योंकि इस्लाम में महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी जाती है।
