अयोध्या में बननेवाले श्रीराम मंदिर के लिये चंदा देने पर आयकर में मिलेगी विशेष छूट, विदेशों से भी चंदा लेने की छूट

उत्तरप्रदेश देश साहित्य-संस्कृति


अयोध्या से शिवकुमार यादव की रिपोर्टः-
अयोध्या: सदियो से प्रतीक्षारत अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दी गई राशि पर आयकर में नियमानुसार छूट प्राप्त होगी। 20 हजार से अधिक की राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही दे सकते हैं। एसबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी के निर्धारित बैंक अकाउंट में राशि सीधे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसकी रसीद ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम की अनुमति मिल जाने के बाद विदेश में रहने वाले भारतीय भी मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह है। मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से होना है, परंतु लोग अभी से ही धन देने लगे हैं। राजस्थान के एक व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये के चेक दिए हैं तो तेलंगाना के एक व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये के चेक दिए हैं। बिहार में एक रामभक्त ने 11 लाख रुपये दिए हैं। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि मंदिर निर्माण में जो भी राशि लगेगी, उसे हिंदू समाज देने में सक्षम है।हर से लेकर गांव तक राशि संग्रह का काम संघ परिवार के कार्यकर्ता व समाज से मनोनीत प्रतिनिधि करेंगे। इसके लिए पूरे देश में 10 लाख टोलियां बनाई गई हैं। एक टोली में चार से पांच कार्यकर्ता रहेंगे। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक एक साथ पूरे देश में यह अभियान चलेगा। इस अभियान के लिए विहिप के लाखों कार्यकर्ताओं ने 44 दिनों तक पूरा समय देने का निर्णय लिया है।श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जो भी राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से दिया जाएगा, वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से बनेगा। जो राम भक्त राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे ऑनलाइन भी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। लोग भारतीय स्टेट बैंक, नया घाट अयोध्या की खाता संख्या संख्या 39161495808, पीएनबी नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 38650001000139999 या बैंक ऑफ बड़ौदा नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 05820100021211 में भी ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। इसका रसीद भी ऑनलाइन ही प्राप्त होगा। इसकी पूरी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस घोषणा के बाद रामभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है जबकि 14 जनवरी से अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिये विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इक्ट्ठा करंेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *