
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची : हेमंत सरकार आज सरकारी कतम।चारियों और अधिकारियों के प्रोननती को लेकर अहम फेसला आज लेगी। कई अन्य महत्वूपर्ण विषयों को लेकर हेमंत सरकार की कैबिनेट की बैठक आज बुलायी गयी है। राज्य कैबिनेट की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में नियमावलियों से संबंधित कई प्रस्ताव हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग से भी एक प्रस्ताव है। कैबिनेट की बैठक में कुछ नियमावली ऐसी भी हैं, जिन्हें पिछले कैबिनेट में अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की प्रोन्नति पर लगी रोक हटाने को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले कुछ दिनों में इससे संबंधित फैसला सभी के सामने होगा। इससे संबंधित मसले पर हाल में ही मुख्य सचिव ने भी कार्मिक सचिव से जानकारी मांगी थी।मुख्य सचिव से निर्देश मिलने के बाद इस संदर्भ में कार्मिक विभाग विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा जिसमें रोक हटाने को लेकर फॉर्मूले की भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने पहले ही प्रोन्नति पर लगी रोक हटाने को लेकर निर्देश दे दिए हैं। कुछ कर्मियों के द्वारा प्रोन्नति में आरक्षण की अनदेखी की शिकायत के बाद विशेष कमेटी की अनुशंसा पर राज्य कर्मियों की प्रोन्नति पर रोक लगा दी गई थी।
राज्य सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को अगले आदेश तक खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। दूसरी ओर, आकांक्षा रंजन को झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रंजन फिलहाल झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक हैं। वहीं हेमंत सरकार कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी कैबिनेट की आज की बैठक में फैसला लेनेवाली है।
