
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : रक्तदान महादान । इस सपने को साकार करने के लिये झारखंड के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय सरला विरला के छात्रों और शिक्षकों ने बड़ी भूमिका अदा करते हुए समाज के प्रति कर्तव्यभाव का बोध कराया है। डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कनेक्टिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में रिम्स के ब्लड बैंक के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के योग विभाग के स्किल डेवलपमेंट सेंटर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय के वास्तविक पुरोधा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परोपकार और जनकल्याण ही मनुष्य जीवन का हेतु है। इसलिए दूसरों के जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम है।
इस रक्त दान शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों सहित पदाधिकारियों, प्राध्यापकों एवं छात्र छात्रों ने बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया। इसमें स्वैच्छिक रूप से कुल 77 यूनिट रक्त दान किया गया। मौके पर रिम्स के डॉ रिषभ सिंह, डॉ उषा सरोज, डॉ कविता देवघरिया, श्री दीपक, श्रीमती सत्यज्योति, श्री संतोष कुमार एवं प्रसीन् प्रसाद मौजूद थे। छात्रों की ओर से बी टेक के छात्र मङ्गलम सिंह, ज्योत्सना कुमारी, प्रभात कुमार, आकाश कुमार, प्रियेश कुमार पांडेय, आराधना सिंह आदि ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।पूरे शिविर का संयोजक स्किल डेवलपमेंट सेंटर के हेड अमित नाथ चरण थे जिनके प्रयास एवं सहयोग से शिविर संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रोफेसर श्रीधर बी दंडीन, प्रोफेसर संजीव बजाज, डॉ संजीव कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ अशोक कुमार अस्थान, डॉ मेघा सिन्हा आदि मौजूद थे।
