
मुखर संवाद के लिये ब्यूरो रिपोर्टः-
जामताड़ा : आजसू के नेता और जामताड़ा के पूर्व प्रत्याशी तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय में जामताड़ा नगर आजसू कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राजेश महतो की अध्यक्षता में की गई । जामताड़ा नगर के कई वार्डों के प्रमुख लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा, जिसमें प्रमुख रूप से अशोक हड़ी, जगत हारी, धनंजय बावरी, मानिक राउत, दीपक बावरी, पिंटू बावरी ,कार्तिक बावरी, अमित बावरी ,समर बाबरी, जयस सरकार कार्तिक बावरी, साजिद अंसारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसको पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने माला पहनाकर के स्वागत किया । इस मौके पर तरुण गुप्ता ने कहा कि नगर के झुग्गी झोपड़ी और सलम एरिया तक पार्टी की नीति और सिद्धांत को पहुंचाना पड़ेगा। गरीब गुरवे और असहाय लोग कैसे पार्टी से जुड़े इस कार्य को तेजी से करना पड़ेगा ।पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गरीबों के झुग्गी झोपड़ी तक जाएं और उन्हें सुदेश महतो के नीति और सिद्धांतों से अवगत कराने का काम करें। सबको मिलकर जामताड़ा जिला में पार्टी को आमगरीब लोगों के झुगी झोपड़ी तक इसे पहुंचाना पड़ेगा।आज गरीब लोग परेशान है,लोगो के प्रधानमंत्री आवास के पैसे को रोका जा रहा है,लोग कार्यलय के चक्कर काट रहे है। इन परेशानियों को लेकर हमें सड़कों में उतर कर आंदोलन करना चाहिए कभी गरीब वर्ग में आम लोगों को न्याय मिल पाएगा इस मौके पर पिंटू यादव बृज किशोर मरांडी दिवाकर यादव यदि मौजूद थे।
इसके साथ ही जामताड़ा आजसू पार्टी की ओर से हरिहर पूर नदी घाट में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुर्ता, बुधुडीह, चंदा डी लखनपुर, नारोडीह और नयाडीह पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।जिसमे सैकड़ों की संख्या में दूसरे पार्टी छोड़ कर के नौजवानों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।जिसमे प्रमुख रूप से बिष्टुपुर से अचिंत दा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता, हरिहरपुर से धनंश्याम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता, चिहुतिया से समीम अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ,सुमंतो दा के साथ भेलाटांड़ से दर्जनों कार्यकर्ता, वरुण दास के नेतृत्व में बुधुडीह से कई कार्यकर्ता आजसू की सदस्यता ग्रहण किया। जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता और जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निमाई सेन और स्वागत भाषण रमेश पंडित ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि बराकर नदी के किनारे का यह क्षेत्र विकास से वंचित क्षेत्र है जहां न कोई रोजगार और न विकास की किरण पहुंच पाई । हम सिर्फ पार्टी ओर जात के झांस में पड़ ,समय की बर्बादी करते आये हैं । 5 साल तक रोते रहते हैं । हमें किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि नया लीडरशिप तैयार करते हुए नई पार्टी को जिताने का संकल्प लेना पड़ेगा, जो विकास को आधार बनाकर इस क्षेत्र को जामताड़ा के मानचित्र पर आगे बढ़ा सकें। आज इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों ने जो सदस्यता ग्रहण किया है । आज यहां से संकल्प लेकर निकल कर जाए तो जामतारा की दिशा और दशा बदल सकता है।
तरूण गुप्ता ने कहा है कि हम सिर्फ राजनीतिक झंडा चमकाने के लिए नहीं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों के बीच खड़ा होकर अपनी पहचान बनाने का काम करें। हमें पिछडो वंचित समाज के लोगों को जोड़कर पार्टी को आगे ले जाना पड़ेगा।यही नया साल में हमें संकल्प लेना पड़ेगा। मौके पर जितेंद्र मंडल बासुदेव गोस्वामी महेंद्र पंडित रंजीत यादव पवन राय दुलाल साहनी आदि मौजूद थे।
