

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू के नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत को लेकर पुतला फूंकेगी। इसके साथ ही भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से पलामू के एसपी चन्दन कुमार सिन्हा और डीटीओ को निलंबित करने की मांग की है।
पलामू डीटीओ अनवर हुसैन द्वारा वाहनों से किये जा रहे वसूली के विरोध करने पर नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव 3 दिन पहले निलंबित किये गए। आज उसी थाने उसकी संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली। इसी के विरोध में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव के निर्देश पर सभी जिलों में कल मानव श्रृंखला कार्यक्रम खत्म होने के बाद पलामू एसपी और डीटीओ पर हत्या का केस दर्ज करने और निलंबित करने की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेगी।
जहां थाने के प्रभारी रह चुके लालजी यादव ने सोमवार देर रात अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि अभी अत्हमहत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लेंकिन मृतक पुलिस अफसर अपने विभाग के सीनियर अधिकारियों की कार्रवाई से दुखी था। एक सप्ताह पहले दरोगा लालजी यादव एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड किया था। लालजी यादव पर डीटीओ से अभद्र व्यवहार और वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।
