
नयी दिल्ली से संजय यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली : मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ी सेंध लगाने में फिर से भाजपा को बड़ी सफलता हाथ लगी है।तीन मंत्रियों के सपा खेमे में जाने से परेशान भाजपा अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देने जा रही है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और अखिलेश यादव के सौतेले भाई की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपर्णा यादव दिल्ली में सीएम योगी की मौजूदगी में सुबह दस बजे भाजपा की सदस्यता लेंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही राज्य में सियासी उठा-टक ने भी जोर पकड़ लिया है
विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मुलायम सिंह यादव के घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी बहू अपर्णा यादव 19 जनवरी यानि आज बुधवार को भाजपा का दामन थामने वाली हैं। इसके लिए वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुलायम सिंह यादव की बहू के भाजपा में शामिल होने को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं काफी तेज थीं.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही राज्य में सियासी उठा-टक ने भी जोर पकड़ लिया है. विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मुलायम सिंह यादव के घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी बहू अपर्णा यादव 19 जनवरी (बुधवार) को भाजपा का दामन थामने वाली हैं. इसके लिए वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं. विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुलायम सिंह यादव की बहू के भाजपा में शामिल होने को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं काफी तेज थीं।
सूत्रों की मानें तो दिल्ली पहुंचते ही अपर्णा यादव सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगी. इसके बाद ठश्रच् के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव बुधवार 10 बजे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में भाजपा में ज्वाइनिंग का दौर चलेगा। इस दौरान कई नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है. एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी तो दूसरी तरफ लखनऊ में मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता लखनऊ में बीजेपी का दामन थामेंगे। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पहुंचते ही अपर्णा यादव सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगी. इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव बुधवार 10 बजे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में भाजपा में ज्वाइनिंग का दौर चलेगा। इस दौरान कई नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा. जानकारी के अनुसार, भाजपा समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है। एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी तो दूसरी तरफ लखनऊ में मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता लखनऊ में बीजेपी का दामन थामेंगे।
