
मुखर संवाद के लिये सुमित की रिपोर्टः-
सिल्लीः एकलब्य स्टेडियम आगरा यूपी में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित जूनियर मिस्टर इंडिया में उमा चरण मांझी ने कांस्य पदक जीतकर सिल्ली का गौरव बढ़ाया है। सिल्ली के कुसुम टिकरा गांव के निवासी उमा चरण मांझी श्याम नेशनल जिम मुरी के प्रशिक्षु हैं जिन्होंने झारखंड राज्य की ओर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनके इस जीत पर झारखंड बॉडी बिल्डींग फेडरेशन के सजिव, मनीष चंद्रवंशी, शयाम नेशनल जिम के कोच विद्याधर महतो, अभ्य कुमार, पिंटू महतो, जिम संचालक कृष्णा सहिस, महिपाल कुम्हार आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
