फिल्म स्टार शाहरूख खान ने असम के मुख्यमंत्री से अपनी फिल्म को लेकर सुरक्षा की अपील,असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्वासन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश फिल्मी दुनिया


मुखर संवाद के लिये प्रमिला यादव की रिपोर्टः-
गुवाहाटी : फिल्म स्टार शाहरूख खान ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से अपनी फिल्म को लेकर सुरक्षा की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शाहरूख खान को सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा देशभर में हो रही है। इस फिल्म के खिलाफ कई राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच कुछ दिनों पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का एक बयान सामने आया था। दरअसल, सीएम हेमंत बिस्वा सरमा से पठान विवाद को लेकर जब सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा, कौन शाहरुख खान ?

मैं उनके या फिल्म के बारे में नहीं जानता। उन्होंने यह भी कहा कि शाह रुख खान का कोई फोन नहीं आया। अब हेमंत बिस्वा सरमा ने सफाई देते हुए कहा है शाह रुख खान ने उन्हें एक मैसेज करते हुए कहा कि मैं शाह रुख खान हूं और वो उनसे बात करना चाहते हैं। हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उस समय मेरे पास वक्त नहीं था, इसलिए मैंने रात 2 बजे उनसे बातचीत की। मैंने उनसे बात की और कहा कि इस फिल्म को लेकर असम में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने मुझे फोन किया और हमने रात 2 बजे तक बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में एक घटना के बारे में चिंता व्यक्त की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।’शुक्रवार 20 जनवरी को गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर भी जला दिए गए थे।

इससे पहले 5 जनवरी को अहमदाबाद के वस्त्रापुर के अल्फा मॉल में भी पठान फिल्म के पोस्टर फाड़े गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने वस्त्रपुर इलाके के एक माल में हंगामा करते हुए फिल्म को न रिलीज करने की धमकी भी दी।गुजरात विहिप के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा था कि हम गुजरात में ’पठान’ की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगे। अहमदाबाद में फिल्म की रिलीज के खिलाफ विरोध को राज्य भर के सभी थिएटर मालिकों को एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए। उन्हें अपने थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म को रिलीज करने से दूर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *