मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची :- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड द्वारा आभासी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय मातृभाषा गौरव था। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अंजीला गुप्ता थीं। उन्होंने मातृभाषा गौरव के विभिन्न पक्षों की जानकारी दी।हमे अपनी मातृ भाषा के उपयोग से गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। संगोष्ठी का प्रस्तावना भाषण डा विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक द्वारा संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के आचार्य श्री संत कुमार श्रीवास्तव जी थे। परिचय भारतीय भाषा मंच के प्रांत संयोजक डा बालेश्वर नाथ पाठक ने कराया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सविता सेंगर जी ने की।उन्होंने मातृभाषा के संबंध कुछ नए प्रयोग की सलाह शैक्षिक संस्थानों को दी। संचालन महेंद्र कुमार सिंह,सह संयोजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन न्यास के संयोजक श्री अमर कांत झा ने किया। ओमकार ध्वनि से संगोष्ठी प्रारंभ एवम समापन शांति मंत्र से हुआ। संगोष्ठी में विशिष्ट महानुभावों की उपस्थिति रही। डा जटाधार दुबे,हजारीबाग,न्यास के संरक्षक डा गोपाल जी सहाय , डा रंजित प्रसाद , डॉ राधा माधव झा, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ बालेश्वर नाथ पाठक, डॉ कल्याणी कबीर, प्रो अमित गुप्ता, डॉ ललिता राणा, डॉ जेडी दुबे, डॉ संत कुमार श्रीवास्तव, डॉ भारद्वाज शुक्ल, डॉ नीलिमा मिश्रा, डॉ राजकुमार चौबे, प्रो एमके सिंह,राम नारायन सिंह, संजय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी शिक्षा संस्थान न्यास झारखंड के प्रचार प्रमुख डॉ भारद्वाज शुक्ल ने विश्व विज्ञप्ति जारी कर दी।
