मुखर संवाद के लिये सुमित कुमार की रिपोर्टः-
सिल्ली /रांची : – रांची जिले के सिल्ली में चापाकल खराब होने से सिल्ली में पीने के पानी की किल्लत हो रही है। पानी की समस्या के कारण लोग काफी परेशान है और दूरदराज से पीने के लिये पानी लाना पड़ता है। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस सचिव कार्तिक चन्द्र महतो ने लोटा पंचायत के गांव बांधडीह के बनधार का एवं लोटा का दौरा कर चापाकल खराब की जानकारी ली। बनधार निवासी मेघनाथ महतो ने बताया कि उनके घर के सामने लगी चापाकल एक महीने से खराब पड़ा है। इस कारण सिंचाई कुआं का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
लोटा निवासी परमानन्द महतो ने बताया की उनके घर के पास में लगी चापाकल तीन महीने से बंद पड़ा है। जलदाय विभाग सिल्ली को सूचना देने के बाद भी अभी तक चापाकल को ठीक नहीं किया है। जिसे पीने की पानी के लिए अत्यधिक परेशानी हो रही है। लोटा बांधडीह निवासी राजनाथ महतो के घर के पास में लगी चापाकल की स्थिति भी खराब है। उक्त जानकारी रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस सचिव कार्तिक चन्द्र महतो ने प्रेस विज्ञप्ति को दी है।
