सरला बिरला विश्वविद्यालय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पैसे के दुरूपयोग चुनाव में होने को लेकर उठाया गया सवाल

Jharkhand झारखण्ड शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्ट
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आज नेहरू युवा केंद्र, रांची द्वारा परिसर के सभागार में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व कुलगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर ’माई भारत ऐप’ लोगो का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सी.पी. सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए देश में सांसद और विधायक की भूमिका के साथ-साथ आम जनता से उनकी अपेक्षा की भी चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र हित में समर्पित प्रत्याशियों के चयन पर जोर दिया। चुनाव के दौरान पैसे के दुरुपयोग और जात-पात अथवा धर्म के नाम पर वोट देने को उन्होंने लोकतंत्र के हित में घातक करार दिया। विवि के माननीय कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में अनुशासन और समय की मर्यादा को सभी नागरिकों के लिए आवश्यक बताया।

उन्होंने पिछले दस वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। युवा संसद में युवा नेताओं ने संसद में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष की तरह सरकार की नीतियों ओर योजनाओं पर बहस में भाग लिया। इस दौरान प्रतिपक्ष ने सत्ता पक्ष के मंत्रियों से कई सवाल किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरोही आनंद और स्वागत भाषण नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक एस.पी. सिंह ने दिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के गौरव कुमार के अलावा डॉ. आनंद ठाकुर, डॉ. वासुदेव, विवि के कुलसचिव प्रो. विजय कुमार सिंह समेत विवि के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति माननीय श्री विजय कुमार दलान और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी माननीय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *