गढ़वा पुलिस ने छात्रा का शव हुआ बरामद , छात्रा के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना की हो रही है छानबीन

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश

Flat design illustration depicting the body of a dead woman lying in a puddle of her own blood.

मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
गढ़वाः गढ़वा जिला के भंडरिया थाना पुलिस ने सोमवार को नौका गांव के परभन मंदिर के पास से सातवीं कक्षा की एक छात्रा का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढवा भेजा है। वहीं पुलिस इस मामले में छात्रा के कथित प्रेमी भंडरिया थाना के मरदा गांव निवासी तितरू सिंह का पुत्र नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में मृतिका की मां के द्वारा भंडरिया थाना में अभियुक्त के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी नागेंद्र सिंह (19 वर्ष) को रंका-गोदरमाना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार कथित प्रेमी नागेंद्र सिंह मरदा गांव का रहनेवाला है। लेकिन इस समय व भेजरिया गांव में रहता है। लड़की भी भेजरिया गांव की थी, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौका में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा को उसका कथित प्रेमी नागेंद्र सिंह रविवार की रात को 11 बजे परभन मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया था।

आरोप है कि उसी ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को प्रेमिका के नये वाले घर के बरामदे में रख दिया। सोमवार की सुबह में उसने इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को दी। फोन पर जानकारी देते हुये नागेंद्र सिंह ने कहा कि उसका शव बरामदे में रखा हुआ है और वह गढ़वा जा रहा है। इसके बाद छात्रा के घरवाले ने पहुंचकर शव को देखा। उन्होंने इस मामले में नागेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुये उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। इसपर पूलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस से गढ़वा जा रहे नागेंद्र को गोदरमाना- रंका मार्ग में ही बस को रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद छात्रा के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *