प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा

Jharkhand झारखण्ड
योगा की मुद्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची इस बार योग दिवस के मौके पर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम काफी ऐतिहासिक होगा। 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभात तारा मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 10ः40 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को प्रभात तारा मैदान में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। 30 हजार से अधिक लोगों ने पीएम के साथ योग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। गुरुवार रात 3 से 5 बजे तक प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल में इंट्री करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने बुधवार सुबह 11 बजे सीएम रघुवर दास प्रभात तारा मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योग से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका सपना है कि पूरी दुनिया योग करे और निरोग रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार रात 11ः05 बजे राजभवन जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह 6ः10 बजे सड़क मार्ग से प्रभात तारा मैदान जाएंगे। सुबह 6ः30 से 7ः35 तक योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 10 इंट्री प्वाइंट, पास में दर्ज गेट नंबर से ही इंट्री : कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए कुल 10 इंट्री प्वाइंट हैं। जिन्हें पास जारी किए जा रहे हैं, उस पास में गेट नंबर व सेक्टर दर्ज होगी। उसी अनुसार प्रवेश मिलेगा। लोगों को चिह्नित ब्लॉक तक पहुंचाने में जिला प्रशासन व पुलिस अफसर मदद करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को प्रभात तारा मैदान में ही पास दिया गया। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले योग संस्थानों को बल्क में पास दिया जाएगा। संस्थान द्वारा ही संबंधित प्रतिभागी को पास दिया जाएगा। गुरुवार तक पास पूरी तरह वितरण कर दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास आज से धारा-144 : प्रभात तारा मैदान के 200 मीटर की परिधि में सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे से धारा-144 लागू कर दी है, जो 21 जून सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह पर जमा होने पर रोक रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रभाततारा मैदान में केवल एक घंटे पांच मिनट ही रहेंगे जिसे लेकर काफी तैयारियां की गयी हैं। आशा करना चाहिये कि योग दिवस का यह कार्यक्रम काफी ऐतिहासिक होगा जो कई वर्षो तक याद रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *