
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतराः उद्योग और श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोक्ता झारखंड सरकार में पांचवीं बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आज प्रतापपुर पहुंचे जहां उनका राजद कार्यकर्त्ताओ ने फूलमाला पहनाकर ढ़ोल नगाड़ा बजाकर जोरदार स्वागत किया। श्री सत्यानंद भोकता ने प्रखंड सभागार मैं परिसम्पतियों का वितरण किया। साथ ही साथ खाध आपूर्ति विभाग द्वारा आवंटन गौदाम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया । मौके पर राजद की प्रदेश सचिव श्रीमति रश्मि प्रकाश, जिला अध्यक्ष शारदा देवी, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, अजय राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव, सूर्यदेव यादव जगदीश यादव अन्य लोग मौजूद रहे।
श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बेहतर कार्य करते हुए सभी वर्गाे का हित कर रही है। 1500 पीजीटी शिक्षकों की बहाली राज्य की महागठबंधन सरकार कर चुकी है जिसपर विपक्षी दल के सीने पर सांप लोट रहा है। वहीं राजद की प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश ने कहा है कि गरीबों और महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह की सहायता मिलने से महिलायें स्वालंबी और स्वाभिमानी बन रही है जो विपक्ष को सुहा नहीं रहा है।
