आत्मनिर्भर भारत बनाने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण : – बजरंगी प्रसाद यादव

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
साहिबगंज: साहिबगंज के उधवा के श्रीधर पंचायत भवन में भाजपा की सांगठनिक मंडल राधानगर मंडल भाजपा की आत्मनिर्भर भारत पर एक दिवसीय कार्यशाला मंडल के महामंत्री तमाल मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए। कार्यशाला में सभी अतिथियों ने भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में आम भारतीयों की भागीदारी महत्वपूर्ण है लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करने वाले सभी सामान स्वदेशी हो यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है इस कार्यशाला में कार्यशाला के प्रभारी पंकज घोष, हरिबोल मंडल सनातन मंडल, कमलेश मंडल, नवल किशोर मंडल, प्रभु मंडल कृष्णा मंडल, उदय मंडल, वरुण मंडल, नारायण मंडल, विश्वजीत मंडल ,संदीप घोष, राहुल मंडल ,कृष्ण कुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *