दबंगो ने किया नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, गांव से बाहर जाने पर लगायी रोक

झारखण्ड

दबंगो ने किया नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, गांव से बाहर जाने पर लगायी रोक पटना: बिहार में सुशासन बाबू का कुशासन सिर चढ़कर बोल रहा है। बिहार में दबंगों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है। कि दबंग सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देते हैं और कानून केवल मुहं देखता रहता है। पटना के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए चारों ने पीड़ित मां-बेटी के गांव से बाहर जाने पर पाबंदी भी लगा दी। घटना 25 जून की है। तीन दिन तक बेनीबाद ओपी पुलिस घटना से अनभिज्ञ रही। शुक्रवार को पीड़िता का भाई जब गांव पहुंचा तो उसने बेनीबाद ओपी पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दी। पीड़िता स्वयं परिजनों के साथ बेनीबाद ओपी गई। बेनीबाद ओपी पुलिस पीड़िता को लेकर गायघाट थाने गई, जहां डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय व महिला थाना के अधिकारियों के आने के बाद बेनीबाद ओपी पुलिस पीड़िता को लेकर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह शौच के लिए गई थी। गांव के चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह घटनास्थल पर बेहोश हो गई। उसकी मां गांव में किसी की शादी में गई थी। जब वह वहां से लौटी तो उसे घर में नहीं देख खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह बगल के ही खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सभी उसे लेकर वहां से घर आए। इस बीच, गांव के दबंगों व आरोपितों के परिजनों ने मां-बेटी के गांव से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। कोई पुरुष सदस्य नहीं होने व डर से वह घर में ही दर्द से कराहती रही। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष गांव के ही सत्येन्द्र राय, तरुण राय, अरविंद साह व सत्यम कुमार पर गैंगरेप का आरोप लगाया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन इस तरह की घटनाअेां से बिहार के अंदर एकबार फिर से जंगलराज आता हुआ दिखायी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *