
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
घाटशिला: राज्य के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानन्द भोगता आज तीन दिवसीय दौरे पर घाटशीला पहुँचें। इस दौरान श्री भोगता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया । सत्यानंद भोक्ता ने जनता मालिकों से महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। मोके पर विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सांसद विजय हाँसदा, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद भोगता एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
