राजद कार्यकर्ता समागम और वन भोज कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में -सत्यानंद भोक्ता

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा: 11 जनवरी को चतरा के होटल सेलिब्रेशन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम सह वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ताा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगो को पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कर पार्टी में शामिल करने का निर्देश दिया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता ने आज RJD कार्यकर्ता समागम और वनभोज कार्यक्रम की तैयारी के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार 11 जनवरी को जिले से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए अलग-अलग विंग बनाए गए हैं। कमेटी विस्तार, संगठन की मजबूती व नये वर्ष पर वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम में राजद प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,उद्योग मंत्री संजय यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोग्ता, पूर्व मंत्री और विधायक सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, चतरा लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार सुभाष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *