रांची के कन्हैया केस में मिर्जापुर गैंग से जुड़ता लिंक, की कार्रवाई तेज, 2 गुलगुलिया हिरासत में

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित शंकर घाट, सिलदिरी निवासी 12 वर्षीय कन्हैया कुमार बीते 60 दिनों से लापता मामले में रांची पुलिस की एसआईटी की छापेमारी शनिवार को भी जारी रही। वहीं कन्हैया मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने सिल्ली के टुटकी गांव से दो गुलगुलिया को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। उधर, अंश और अंशिका के मामले में गिरफ्तार नभ खेरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी से भी एसआईटी लगातार पूछताछ कर रही है। झारखंड सहित सात राज्यों में पुलिस की एसआईटी की कार्रवाई में पूर्व में विभिन्न स्थानों से गायब तीन-चार बच्चों के मिलने की सूचना सामने आयी है. सूचनाओं के वेरिफिकेशन में एसआईटी जुटी हुई है. जानकारी मिली है कि कन्हैया की गायब करने में भी यूपी के मिर्जापुर गैंग का हाथ है. पूछताछ के दौरान शरीर में दर्द की शिकायत पर नभ खेरवार को पुलिस इलाज के लिए धुर्वा के अस्पताल ले गयी।रांची पुलिस की एसआईटी सिल्ली थाना अंतर्गत टुटकी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, पलामू के अलावा बिहार के औरंगाबाद, जयपुर, मुंबई, बंगाल और दिल्ली में ह्यूमन ट्रैफिकर की तलाश कर रही है. लापता बच्चों की भी खोजबीन जारी है. धुर्वा से अगवा भाई-बहन अंश-अंशिका के मामले में नभ खेरवार और सोनी कुमार को रांची एसआत्टी ने 14 जनवरी को रामगढ़ के चितरपुर से गिरफ्तार किया था. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर गैंग से जुड़े होने की बात पुलिस को बतायी थी. अन्य बच्चों को भी रांची सहित अन्य जगहों से ले जाने की जानकारी पुलिस को दी थी. इसी आधार पर दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *