बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से पुलिस पर बताया गया बीजेपी का दबाव, पुलिस को बधाई के साथ ऐतिहात बरतने की नसीहत दी आदित्य साहू ने

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: बीजेपी की ओर से पुलिस पर लगातार बढ़ते अपराध को दबाव बनाना रंग लाता हुआ नजर आ रहा है। पहले अंश अंशिका अपहरण मामले में बीजेपी की ओर से दबाव काम आया तो कन्हैया की सकुशल वापसी होने के संबंध में भी बीजेपी का ही दबाव था। वहीं अब जमशेदपुर के व्यवसायी कैरव गांधी की बरामदी को लेकर भी बीजेपी का ही प्रयास रंग लाता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़ते अपराध को लेकर रांची और जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय का जोरदार तरीके से घेराव किया गया। वहीं अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कैरव गांधी की बरामदगी को लेकर पुलिस को जहां बधाई दी है वहीं पुलिस को बढ़ते अपराध को लेकर चेतावनी भी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर के व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी पर कहा है कि यह सुखद खबर भाजपा के आंदोलन और दबाव का परिणाम है । श्री साहू ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा,चंपई सोरेन जी, सांसद विद्युत वरण महतो डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,विधायक पूर्णिमा साहू, सहित जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यरताओं का भी पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने केलिए आभार प्रकट किया।

आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं घटे इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है राज्य की जनता की सुरक्षा।लेकिन जिस प्रकार से राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है इससे पुलिस प्रशासन से जनता का भरोसा उठ रहा है। झारखंड राज्य आज अपहरण,फिरौती,भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा। बीजेपी के आंदोलन के बाद लगातार जिस प्रकार से राज्य के कई गरीब मां बाप के बच्चे घर लौटे यह पुलिस बिना आंदोलन के भी कर सकती थी लेकिन लगता है पुलिस अपनी जिम्मेवारी से भाग रही और अपना काम छोड़कर भ्रष्ट राज्य सरकार की टूल किट बन गई है।
श्री साहू ने कहा कि अभी भी कई गरीब मां बाप अपने बच्चों की प्रतीक्षा कर रहे। लगभग 50 बच्चों की बरामदगी के बाद अन्य परिवारों को भी उम्मीद जागी है। पुलिस को उनके विश्वास पर खरा उतरना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *