केंद्रीय बजट देश की रक्षा प्रणाली को बेहद ही मजबूत करने वाला है :संजय सेठ

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


***************************************
मुखर संवाद के लिए शशिकांत की रिपोर्ट
बोकारो:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पेश किए गए केंद्रीय बजट को विकास का नया नाम बताया है और कहा है कि इस बजट में रक्षा सेक्टर को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है और रक्षा के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश हुई है।

बोकारो में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार 60लाख85000 करोड़ का बजट लाया गया जो विश्व के छठा सबसे बड़ा देश के तौर पर भारत का बजट माना गया है। उन्होंने यह कहा कि पिछले साल की तुलना में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया गया और इसमें रक्षा सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास को बल दिया गया है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय की चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आने के पहले और आने के बाद देश में जो काम हुआ है रक्षा मंत्रालय में जो काम हुआ है वह ऐतिहासिक है और यह बतलाता है कि यह आज का भारत है नया भारत है। उन्होंने कहा कि अपना भारत ने पिछले साल 23622 करोड़ का अस्त्र-शास्त्र विश्व के 100 देश को निर्यात किया है और इस वर्ष 154000 करोड़ का रक्षा उत्पादन किया है जिस लक्ष्य को इस बार बढ़ाकर 50 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि झारखंड के रक्षा सेवा से जुड़ सकें। इसके लिए रक्षा मंत्रालय सक्रियहै। झारखंड को डिफेंस आधारित आत्मनिर्भर भारत आप निर्भर रक्षा मंत्रालय बनाने की भूमिका में महत्वपूर्ण बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय कम कर रहा है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बोकारो में पत्रकारों से बात कर रहे थे और आम बजट पर उसकी खासियत समझा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *