
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: रांची स्थित जेके क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे आरपीसी मीडिया कप 2026 में 7 फरवरी को खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ा दिया। दिन के दोनों मुकाबलों में दर्शकों को कड़ा संघर्ष और बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला। पहले मैच में टीम कोयल ने खरखई को 26 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में स्वर्णरेखा ने औरंगा को 6 विकेट से शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में टीम कोयल ने शानदार आगाज कर बड़े बड़े दिग्ग्जों वाली टीम खरकई को धूल चटाया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयल ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम कोयल की ओर से अशोक कुमार गोप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन बनाए और पारी को मजबूती दी। उनके अलावा कुणाल ने 27 और सुमित कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया तो वहीं विवके चन्द्रा ने 15 रन बनाये। खरखई की ओर से गेंदबाजी में कामेश्वर राम ने 1/12 और विक्रम गिरी ने 1/16 का प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखई की टीम निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। संजीव रंजन ने 44 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि शुभम किशोर ने 19 और अमित सिंह ने 18 रन जोड़े। कोयल की गेंदबाजी में अशोक कुमार गोप ने 2/30 का अहम योगदान दिया, वहीं कुणाल कुमार ने 1/11 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अशोक कुमार गोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में स्वर्णरेखा बनाम औरंगा के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगा ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। अभिषेक सिंह ने नाबाद 53 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि पीसी झा ने 51 रनों का योगदान दिया। स्वर्णरेखा की ओर से मोनू कुमार ने 3/32 विकेट लेकर मैच को संतुलन में रखा।
