वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 24 फरवरी को पेश करेंगें झारखंड विधानसभा में बजट, लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपये का अबुआ दिशोम बजट लाने की तैयारी

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीरू झारखंड सरकार 24 फरवरी 2026 को अपना बजट विधानसभा में पेश करने जा रही है। यह बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और इसके दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट पेश करेंगे, जिसमें राज्य के आने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय योजनाओं और व्यय की रूपरेखा बताई जाएगी। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का अबुआ दिशोम बजट पेश करने जा रही है। यह बजट राज्य की महिला किसानों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। वर्ष 2026 को संयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है। इसी वैश्विक पृष्ठभूमि में राज्य सरकार महिला किसानों को विकास के केंद्र में लाने की रणनीति पर काम कर रही है।

हेमंत सरकार राज्य की 19 लाख महिला किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बजट में ऐतिहासिक कदम उठा सकती है।वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपये का अबुआ दिशोम बजट लाने की तैयारी है। आकार के लिहाज से यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। हालांकि कृषि कार्यबल में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी है, लेकिन भू-स्वामित्व और वित्तीय संसाधनों तक उनकी पहुंच सीमित रही है। प्रस्तावित बजट इन असमानताओं को दूर करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। राज्य सरकार इस बजट के जरिए महिला किसानों को विकास की धुरी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *