
कूल्लू/ रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की दुखद मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई. बता दें कि वीर सोरेन चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. घटना की खबर मिलते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली गए थे. बताया जा रहा है कि वे कुल्लू मनाली क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में मित्रों के साथ भ्रमण पर गए थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार स्कीइंग गतिविधि के बाद उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई। साथियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा अन्य परिजन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य के कई राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। वीर सोरेन के असामयिक निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल दें।
