सरला बिरला विश्वविद्यालय में टेक फेस्ट की धूम, विद्यार्थियों ने जमकर की मस्ती

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट

रांची:सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय टेक फेस्ट ‘टेक प्रगति’ का आज समापन हुआ। इस दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता से लेकर हैकथन, फिन टेक चैलेंज, सेलेस्टीयल गेमिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिन तक चले इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के डेढ़ हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन विशेष रूप से उपस्थित रहे। टेक फेस्ट के समापन के मौके पर मशहूर बॉलीवुड सिंगर लक्ष्य कपूर ने अपनी उम्दा प्रस्तुति से श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। उनके गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष प्रकट करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *