विधवा महिला के बंद आवास से 75 हजार रुपए नकद, तीन लाख के जेवर सहित एलईडी टीवी, बर्तन की चोरी

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश बिहार


मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारो: गोमिया में एक विधवा महिला के बंद आवास में चोरी की घटना चोरों ने अंजाम दिया है। , तीन लाख के जेवर,75 हजार नगद समेत टीवी, बर्तन सहित कई सामान गायब हो गये हैं। घटना आई. ई. एल. थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला की है। जहां विधवा सावित्री देवी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई है। पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि वह लगभग तीन माह पूर्व 23 दिसंबर को अपनी बेटी से मिलने बोकारो गई थीं। जिसके बाद वहां से कलकत्ता, जयपुर, उदयपुर घूमने चली गई। लगभग तीन माह बाद आज शाम को घर लौटी तो देखा कि मेन गेट पर ताला लगा हुआ है लेकिन जैसे अंदर गई तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, घर का सारा समान तीतर बितर बिखरा था। तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर में रखे 75 हजार रुपये नगद, लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये के पीतल के बर्तन, 32 इंच का स्म्क् टीवी, कपड़े, जमीन से संबंधित कागजात, दो बैंक पासबुक और एक चेकबुक चोरी कर ली है। वहीं सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आईं. ई. एल. थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *