
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026श् के दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित श्वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेजर्स अवार्डश् से सम्मानित किया गया। ब्रिक्स चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तीकरण वर्टिकल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयां और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं का है जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं।
कल्पना सोरेन ने कहा आज महिलाएं व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं हैं। वे केवल राज्य और देश के विकास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसे गति दे रहीं हैं।कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं की ओर से बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की।
