
मुखर संवाद के लिये शशिकांत की रिपोर्टः-
बोकारोः भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड (बी एस एल ) प्लांट मे कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में ‘ए’ शिफ्ट में कार्य के दौरान पूर्वाहन क्रेन संख्या 3 पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरने से मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी श्री गणेश महतो (37) घायल हो गए. उन्हें प्लांट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल ( बीजीएच) रेफर किया गया. पूर्वाहन बीजीएच में इलाज़ के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी।गणेश महतो के दुखद निधन पर बीएसएल प्रबंधन शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है.
