पांडे गणपत राय के 168 वां शहादत दिवस धूमधाम से मना, रांची के प्रमुख लोगों ने दी श्रद्धांजलि’

Jharkhand झारखण्ड देश शिक्षा जगत


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: स्वतंत्रता सेनानी और 1857 के महानायक पांडे गणपत राय के 168 वां बलिदान दिवस रांची शहीद चौक जिला स्कूल के निकट उनके प्रतिमा स्थल पर फूल चढ़ा कर धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के वंशज और उत्तराधिकारी डॉ बंदना राय ने कहां की पांडे गणपत राय का बलिदान दिवस और जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाना चाहिए और कहां की जैसे वह अपना बलिदान दिए हैं इसको देश के हर इंसान को याद रखना चाहिए इस मौके पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह रांची जिले के चर्चित समाजसेवी निपु सिंह ने कहा कि पांडे गणपत राय जैसा महान पुरुष के चलते ही आज देश को आजादी मिली और हम लोग सुख चौन से रह रहे हैं और कहां की 1857 का विद्रोह में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, शेख भिखारी, नीलांबर पीतांबर, और टिकैट उमरांव सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों से लड़ाई की थी और कहा कि पांडेय गणपत राय को लोहरदगा के एक घर से अंग्रेजों ने पकड़ कर उनको पैदल रांची ले आया और 21 अप्रैल को रांची के जिला स्कूल के गेट के निकट एक कदंब के पेड़ के डाली में लटकाकर फांसी दे दी‌ ।

इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वाले में से डॉ वंदना राय, एडीएम आलोक कुमार , डॉ राजेश कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद, आशुतोष त्रिवेदी, निपु सिंह, मिथिलेश कुमार पांडे, डॉ सुभाष साहू, सुबोध गुप्ता, राजेश सिन्हा, सुशील कुमार, नीरज वर्मा राजू सिंह , आशुतोष त्रिवेदी,और डॉक्टर अजीत सिन्हा सहित हजारों से अधिक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *