मुस्लिम होकर भी अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरतजहां शामिल हुई रथयात्रा में

देश


तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां

कोलकाता: अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां आज कोलकाता में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुईं। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इस मौके पर ममता बनर्जी और नुसरत जहां ने इस्‍कॉन मंदिर में भगवान जगन्‍नाथ की पूजा की। इस मौके पर नुसरत के पति निखिल जैन भी मौजूद थे। इस रथयात्रा का आयोजन इस्काॅन की कोलकाता इकाई कर रही है और उन्होंने नुसरत जहां को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था जिसे नुसरत ने स्वीकार किया था। नुसरत जहां ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए इस्काॅन का धन्यवाद किया और कहा कि यात्रा में शामिल होने पर उनको खुशी होगी। नुसरत जहां के खिलाफ हाल ही में इस्लामिक धर्मगुरुओं ने एक फतवा जारी किया है, नुसरत के खिलाफ फतवार सिंदूर और बिंदी लगाने के लिए जारी किया गया है। नुरसत जहां तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं और संसद भवन में शपथग्रहण के दौरान वे सिंदूर, बिंदी और हाथों में मेंहदी लगाए हुए नजर आईं थी। इस्लामिक धर्मगुरुओं ने इसको लेकर नुसरत के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था और मुस्लिम व्यक्ति से शादी नहीं करने को लेकर भी उनकी निंदा की थी। फतवे पर प्रतिक्रिया देते हुए नुसरत ने कहा था कि वह धर्मनिष्पेक्षता में विश्वाश करती हैं। उन्होंने कहा था कि वे अभी भी एक मुस्लिम हैं और जो चाहेंगी वह पहनेंगी। इस्काॅन के मंदिर में पहुंचने पर नुसरतजहां ने कहा है कि वे मुस्लिम हैं और आगे भी मुस्लिम बनी रहेंगी। धार्मिक संस्कारों में शामिल होने से उनके धर्म के संस्कार में बदलाव नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *