प्रथम विजय उराँव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राँची यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहद ही कड़े मुकाबले में जीत कर ट्रॉफ़ी अपने नाम किया

Jharkhand खेल झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: प्रथम विजय उराँवमेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता राँची यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहद ही कड़े मुकाबले में जीत कर ट्रॉफ़ी अपने नाम किया । प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला राजपुताना रेजिमेंट की टीम और राँची यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया देर रात तक चली । यह मुकाबला काफी संघर्ष वाला रहा । राजरीफ 4 ने राँची यूनिवर्सिटी की टीम से 22 के मुकाबले 25 से हारने के बाद दूसरे सेट को जीत कर मैच अपने पाले में लेने के बाद फिर आखरी सेट राँची के अंकित तिग्गा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम से और अर्पित के शानदार शॉट्स के बदौलत मुकाबला जीत फाइनल अपने नाम कर लिया। राजपुताना के गौरव और विशाल के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी मुकाबला जीत नहीं सके अंकित को पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खेलाड़ी और गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लड़कियों का मुकाबला भी काफी कड़े मुकाबले से ही विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सीआईएसएफ ब्लू की टीम को भी प्रथम विजय उराँव ट्रॉफी प्रदान किया गया।

एक दिवसीय यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। सीआईएसएफ की ए शरण को महिलाओं के मुकाबले के सीरीज का पुरस्कार दिया गया। प्रगति के शानदार खेल के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिताकुमारी और किरण, स्मिता के द्वारा पुरुस्कार दिया गया।
पुरुषों के विजेता टीम को अध्यक्ष देव नारायण उराँव और राम नारायण उराँव के द्वारा नगद और ट्रॉफी प्रदान किया गया । अपने उद्बोधन में आयोजन समिति के अध्यक्ष देव नारायण उराँव ने कहा की विजय उराँव प्रतियोगिता के इस सफल आयोजन में शामिल सेना के सभी प्रतिभागियों और मैच के संचालन कर रहे सभी अधिकारियों को धन्यवाद के काबिल है। जतरा टाँड़ स्पोट्स क्लब के संयोजक राम नारायण खलखो ने इस आयोजन में शामिल सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

मैच के संचालन करने वाले उपेन्द्र कुमार गुप्ता, सुधीर झा, राजेश कुमार सिंह, गौतम कुमार राजेन्द्र गुप्ता जी के द्वारा निर्विवाद रूप से संचालित किया गया। प्रथम विजय उराँव स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1990 से संचालित जतरा टाँड़ स्पोट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो लंबे अंतराल के बाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । अंतरास्ट्रीय कलाकार नंदलाल नायक ने मित्रो को जीवंत देखने और अपनी अधूरे सपनो को साथ साथ रहते हुए जीवन जीने के इस प्रयास को आयोजित करने के लिए समिति को बधाई दिया।
इस प्रतियोगिता में राँची के आसपास में अवस्थित सेना के विभिन्न बटालियन की टीमो ने हिस्सा लिया जिसमे प्रमुख है 7 सिख रेजिमेंट, 4 राजरीफ, सीआईएसएफ आर्मी 6 जेकली, इरबा, राँची यूनिवर्सिटी ,जतरा टाँड़ स्पॉट्स क्लब के दिलीप राय, राकेश, अमित, विवेक, अतानु चौधरी, राजा शर्मा, गोल्डी, उज्ज्वल , मनीष जायसवाल, राजीव कुमार शिवाजी मिश्रा, प्रदीप, संजय, सहित खेल निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, अख्तर अली शेखर, रतनेश सोना, वरिष्ठ सदस्य अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, सविता कश्यप, जगदीश सिंह जग्गु, रमेन्द्र कुमार डॉ प्रबल , सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

धन्यवाद ज्ञापन सचिव राणा मिश्रा ने किया और उन्होंने बताया कि विजय उराँव जी के याद में आयोजित इस प्रतियोगिता की आने वाले आयोजन में राज्य के बाहर की टीमो को भी शामिल करने का प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *