Jharkhand झारखण्ड देश बिहार


मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
रांची:थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाली, नाला क्षेत्र के कुंडहित की बेटी देवासी हेम्ब्रम को आज माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया ।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय, ने देवासी को पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने देवासी के माता-पिता के साथ-साथ उनके परिजनों और उनके प्रशिक्षक (कोच) को भी इस सफलता की बधाईयां दी। श्री महतो ने कहा- ” देवासी हेम्ब्रम ने अपनी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन के बल पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है,झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छूकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। उनकी यह जीत राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी।”
इस अवसर पर झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *