मॉर्निंग वॉकर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गलवान घाटी के शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, मॉर्निंग वॉकर्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार शिक्षा जगत


शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गलवान घाटी स्मृति स्थल पर मॉर्निंग वॉकर्स समूह की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी कृष्ण कुमार दयाल ने किया। इस अवसर पर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉकर्स, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस प्रकार देश के वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए।

कृष्ण कुमार दयाल ने कहा कि गलवान घाटी के वीर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्रों में लगातार कमी चिंता का विषय है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की मांग है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल संरक्षण करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सभी ने पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया गया। मॉर्निंग वॉकर्स की इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। इस कार्यक्रम में उपेन्द्र रजक, शैलेन्द्र सिंह, गुरूजी, पुनीत कुमार, अशोक रजक, अंतु तिर्की, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, सुबोध गुप्ता सहित कई मार्निंग वॉकर्स शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *