झारखंड कैबिनेट की बैठक आज देवघर में, मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुचंे मंत्रियों के साथ

Jharkhand झारखण्ड
देवघर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज देवघर में, मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुचंे मंत्रियों के साथ देवघर: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज पहली बार देवघर में होगी। कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। देवघर परिसदन में दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में संताल को सड़कों की सौगात मिलने की उम्मीद है। देवघर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। सीएम ने सबकी सुख, शांति और समृद्धि के लिए की कामना की। इसके अलावा कई मंत्रियों ने भी भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।झारखंड हाईकोर्ट के लोक अभियोजकों (पब्लिक प्रोसिक्यूटर) का शुल्क बढ़ेगा। गृह विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पर विधि, वित्त और अन्य संबंधित विभागों से मंजूरी मिल चुकी है। प्रस्ताव पर अब कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी, इसके बाद नया शुल्क निर्धारित होगा। झारखंड हाईकोर्ट में दायर आपराधिक वादों के संचालन के लिए लोक अभियोजक और अपर व विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का प्रावधान है। लोक अभियोजकों को 1200 रुपये प्रति कार्य दिवस मिलता है, जो लगभग 20 से 24 हजार रुपये प्रतिमाह होता है। इन लोक अभियोजकों के निजी प्रैक्टिस करने पर रोक है। महाधिवक्ता, गृह विभाग के प्रधान सचिव व विधि विभाग के परामर्शी की समिति ने लोक अभियोजकों का शुल्क बढ़ाने की अनुशंसा की। इस अनुशंसा के अधार पर गृह विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। झारखंड हाइकोर्ट में वर्तमान में 40 अपर लोक अभियोजक कार्यरत हैं। इन्हें शुल्क बढ़ने का लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के अनुसार लोक अभियोजक को बेल, सुनवाई और पेशी के लिए प्रतिदिन का अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्हें 1000 से 1500 रुपये अलग-अलग शुल्क मिलेगा। सर्किट हाउस में दोपहर तीन बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में संताल परगना के ही तीन मंत्री राज पलिवार, रणधीर कुमार सिंह और डॉ. लुईस मरांडी भी शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक से पूर्व श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा श्राइन बोर्ड की बैठक में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *