
भारी बारिश की जतायी गयी संभावना रांची: 22 जुलाई से मौसम विभाग की ओर से झारखंड, बिहार और ओड़िसा में भारी बारिश की संभावना जतायी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी रविवार को उत्तर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी, कराईकल तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि बिहार ,झारखंड ,ओडिशा और सिक्किम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभवना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठेंगी। महाराष्ट्र के तट पर भी खराब मौसम का असर दिखाई दे सकता है। विभाग ने मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
