झारखंड में सिंडिकेट की सरकार, जनता परिवर्तन का इंतजार कर रही है – रघुबर दास

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति

’’डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान’’
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीः भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर शनिवार को महानगर जिला कार्यालय में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रवाद का महान प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कभी सत्ता की राजनीति नहीं की, बल्कि सिद्धांतों और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस वैचारिक आधार पर विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बनी है, उसकी मजबूत नींव डॉ. मुखर्जी ने ही रखी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। रघुबर दास ने अपने संबोधन में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में ष्सिंडिकेट की सरकारष् चल रही है, जहां संगठित अपराध, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन चाहती है तथा परिवर्तन का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें अब भाजपा से जुड़ी हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस विश्वास पर खरा उतरना होगा।

रांची विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् का उनका उद्घोष केवल एक नारा नहीं था, बल्कि भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प था। उन्होंने कहा कि आज देश में राष्ट्रीय एकात्मता को जो मजबूती मिली है, वह डॉ. मुखर्जी के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। रांची की महापौर रौशनी खलखो ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और विकास की भावना पहुंचाकर ही उनके आदर्शों को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन, संगठन निर्माण की क्षमता और अखंड भारत का संकल्प आज भी भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। उन्होंने बताया कि स्मरण पक्ष के दौरान महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों से परिचित कराया जा रहा है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगी।

कार्यक्रम में रांची जिला प्रभारी भरत यादव, महानगर महामंत्री बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, मुकेश मुक्ता, संजय जायसवाल, कृपाशंकर सिंह, रमेश सिंह, ललित ओझा, राजू सिंह, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, रेखा महतो, अनीता वर्मा, राम लगन राम, विनय राज, पायल सोनी, रवि मुंडा, रोमित सिंह, राकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह, उमेश यादव, तरुण जायसवाल, चंदन सिंह, इंद्रजीत यादव, विशाल साहू, अविचल सिंह, दीपक शाह, सुभाष अग्रवाल, सुप्रिया दुबे, उमेश तिवारी, अशोक मुंडा सहित प्रदेश, जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *