दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : डॉ. इरफान अंसारी बोले — राहुल गांधी के सिपाही कभी झुकेंगे नहीं”*

Jharkhand झारखण्ड राजनीति शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिए शिल्पी यादव की रिपोर्ट
***************************************
रांची: नई दिल्ली स्थित All India Congress Committee के इंदिरा भवन में आयोजित National Advisory Council, Minority Department की महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से आए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती तथा अल्पसंख्यक समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी ने सभी प्रतिनिधियों को खुलकर अपनी बात रखने का अवसर देते हुए कहा कि *“संवाद, पारदर्शिता और विचारों की स्पष्टता ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता और नेता अपनी बात बेझिझक रखेंगे।” उन्होंने देशभर से आए नेताओं से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर *झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी* ने झारखंड सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से *राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनहित कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “डॉ. इरफान अंसारी झारखंड की मजबूत और बेबाक आवाज हैं, जो हमेशा दलितों, आदिवासियों, गरीबों एवं विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज पर होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहे हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है क्योंकि वे हर वर्ग की आवाज बनकर काम कर रहे हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए *स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी* ने कहा कि *राहुल गांधी जी केवल एक नेता नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले निर्भीक योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी लगातार मजबूती से लड़ रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे उनकी विचारधारा और संघर्ष को गांव-गांव तक पहुंचाएं। डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और उसकी आईटी सेल पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। गोदी मीडिया के माध्यम से जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश होती है, लेकिन सच और जनता की ताकत के सामने झूठ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता। उन्होंने दो टूक कहा कि *“हम डरने और झुकने वालों में नहीं हैं। हम राहुल गांधी जी की विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेंगे।
इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने *सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की भी सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी बुलंद आवाज और प्रभावशाली विचारों के माध्यम से देशभर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी जी के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव *केसी वेणुगोपाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। बैठक मे सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन,सांसद मोहम्मद अजीजुद्दीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए मंत्री, सांसद, विधायक एवं कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी National Advisory Council, Minority Department की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक मुद्दों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *