पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी ने सिर कुचलकर की हत्या

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश फिल्मी दुनिया बिहार


मुखर संवाद के लिये शंकर यादव की रिपोर्टः-
कोडरमाः प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिये जान देनी की परंपरा तो रही है। लेकिन बदलते दौर में पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या साजिश कर रही है । यह अब नयी परंपरा में शामिल हो गया है। कोडरमा की तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चमगोदोंखुर्द में सर कुचले शव बरामदगी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और इस मामले में मृतक की पत्नी बबीता देवी समेत उसके प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे घटना की साजिश को मृतक की पत्नी बबीता देवी ने तैयार किया था और इसमें अपने प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश की मदद ली। घटना के एक रात पहले अजय और नीतीश ने साजिश के मुताबिक गोवर्धन साव को जमकटी के पास बुलाया और वहां पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने मिलकर गोवर्धन को शराब पिलाई और जब वह नशे में धुत हो गया तो उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने की नीयत से उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया।

घटना की साजिश के तहत मृतक की पत्नी बबीता ने अपनी प्रेमी और उसके चचेरे भाई को एक एटीएम कार्ड भी पासवर्ड बताते हुए दिया था, ताकि हत्या में होने वाले खर्च एटीएम से निकालकर किया जा सके। मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर रतीभान सिंह की अगुवाई में स्पेशल टीम का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया और अजय पासवान के पास से मृतक की पत्नी बबीता देवी का एटीएम कार्ड भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *