मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
गोधरा : केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि गुजरात सहित पूरे देश में भाजपा को आदिवासी समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा आदिवासी वीरों, शहीदों और महापुरुषों को यथोचित और चिर लंबित सम्मान दिए जाने तथा जनजातीय समुदाय के हित में किये गये कार्यों की वजह से आदिवासी समाज का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भाजपा के प्रति बढ़ा हैद्य गुजरात में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा के दौरान गांव- गांव और शहर- शहर में जनजातीय समुदाय ने व्यापक भागीदारी और उत्साह के माध्यम से भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की हैं। गुजरात के गोधरा, छोटा उदेपुर और दाहोद जिले में भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा में शामिल होने के बाद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ये बातें कहीं।केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान गोधरा के श्री गोविन्द गुरु विश्वविद्यालय में आयोजित “स्टूडेंट, स्टार्ट अप एण्ड इनोवेशन” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवा उद्यमियों द्वारा आविष्कारी सोच के साथ शुरू किये गये उद्यमों का जायजा लिया और उन्हें सम्मानित भी किया।
इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर तेजगढ़ से उन्होंने भारी भीड़ के साथ भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा आरंभ की जो छोटा उद्देपुर, झोझ, दाहोद जिले के फंगिया, कंजेटा, धानपुर, गांगरडी, गरबड़ा,बबेज होते हुए दाहोद शहर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह- जगह जनजातीय समुदाय के लोगों ने केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, कई जनसभायें भी हुईं।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से होने के कारण, भगवान बिरसा मुंडा की संतान होने के कारण, गुजरात में भगवान बिरसा मुंडा को मिल रहे भरपूर सम्मान ने उन्हें अभिभूत किया है। उन्होंने कहा कि सामान्य आदिवासी में भी इस बात को लेकर गौरव की अनुभूति है कि भाजपा ने देश में पहली बार अत्यंत सामान्य पृष्ठभूमि की आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का अवसर दियाद्य भाजपा ने ही जनजातीय वीरों, शहीदों और महापुरुषों को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्मारकों, संग्रहालयों का निर्माण कराया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका वो हक दिया है, जिसके वे हकदार थे लेकिन जिससे कई दशकों तक उन्हें वंचित रखा गया।
आसन्न गुजरात विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा ने देश को एक ऐसा नायक दिया है जो खुद को देश का प्रधान सेवक बताने में गर्व की अनुभूति करता है और विगत साढ़े आठ वर्षों से अपनी सेवा के जरिये यह सिद्ध भी कर रहा है। ऐसे में, गुजरात में भाजपा के सामने कोई भी दल चुनौती पेश करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा जीत का अपना रिकार्ड खुद तोड़ेगी और पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर गुजरात में सरकार बनायेगी।
