बिहार भाजपा विधानसभा के लिये पूरी तरह से तैयार, बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नीतिश को मुख्यमंत्री बनाने का दिलाया संकल्प

देश बिहार राजनीति

मुखर संवाद के लिये श्यामकिशोर यादव की रिपोर्टः-
पटना: भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को लकर कारेाना संक्रमण काल और बाढ़ में बिहार की जनता के बीच बेहद ह नाराजगी है लेकिन बीजेपी पांचवीं बार उनको मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। वहीं जनता में उनकी सरकार को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पटना में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं बिहिार के प्रदेष प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी इस मौके पर उपस्थित थे। जे.पी. उन्होंने कहा, बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। हमें सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि अपने सहयोगी दलों के मूल्यों का भी ध्यान रखना है। नड्डा ने कहा, कोरोनाकाल में बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में हमें सुरक्षित रहते हुए और फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ एनडीए का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। पार्टी नेता यह तय करें कि समाज के सभी वर्गों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार का संदेश पहुंचे। नीतीश सरकार के लिए लोजपा के तीखे तेवर नीतीश सरकार को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कुछ दिनों से तीखे तेवर दिखा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था, राज्य के मुद्दे उठाते रहेंगे। इसे कोई आलोचना समझे तो फिर, कुछ नहीं कह सकते। पार्टी राज्य के लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी। हम राजधर्म का पालन करते रहेंगे। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि एनडीए के नीतिश कुमार की सरकार के कार्यो को बिहार की जनता के बीच लेकर जाना बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्म्ेवारी है। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि हम आत्मनिर्भर बिहार बनाने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। यह वोकल फॉर लोकल के जरिए ही संभव हो सकता है। दरभंगा का मखाना, मधुबनी की पेटिंग, भागलपुर का सिल्क उद्योग, मुजफ्फरपुर की लीची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी है। हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी। बिहार में उद्योग लगेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य तेजी से तरक्की करेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास न तो विचार हैं और न ही विजन है। सेवा करने का संकल्प भी नहीं है। बिहार की जनता को अपनी तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए सिर्फ एनडीए से उम्मीद है। पिछले 15 सालों में हमने इस दिशा में लगातार काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। बिहार के लोग काफी मेहनती हैं और इसी के दम पर राज्य की तस्वीर बदल रही है। जब देश में इमरजेंसी लगी थी, तब भी बिहार की धरती से जेपी ने हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *