रिम्स में चार दिनों से बंद कोरोना जां च की आज से फिर से होगी शुरूआत

Jharkhand झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-

रांची: राजधानी रांची में कोरोना की जांच की रफ्तार आज से फिर से तेज होने की संभावना जतायी जा रही है। आज रांची के रिम्स में चार दिरनों से बंद हुई जांच शुरू होगी जिससे रांची के कोरोना संदिग्धो की वास्तविक स्थिति पता चलेगा। रिम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में आज से कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच दोबारा शुरू हो जायेगी. लैब में जांच शुरू करने से पहले सोमवार को टास्क फोर्स, माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार और डॉक्टरों की बैठक हुई. इसमें तैयारियों का जायजा लिया गया. साथ ही आइसीएमआर से जांच को शुरू करने की अनुमति भी मांगी गयी। मंगलवार सुबह से माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया जायेगा. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा भेजे गये सैंपल की जांच भी शुरू हो जायेगी. इधर, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने नियुक्ति पत्र नहीं देने का विरोध किया. वहीं, लैब टेक्नीशियनों ने काम करने से मना कर दिया। हालांकि, टास्क फोर्स से डॉ निशित एक्का व विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार द्वारा समझाने पर वे जांच के लिए तैयार हो गये. हालांकि, टेक्निशियन एसोसिएशन का ग्रुप हड़ताल करने पर अड़ा है. अब देखना है कि सोमवार को जांच में कितने टेक्नीशियन सहयोग करेंगे व कितने हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसीएमआर ने रिम्स प्रबंधन से तीन दिन तक लैब को पूरी तरह बंद करने को कहा था. साथ ही निर्देश दिया था की रिम्स के डॉक्टर सहित सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करायी जाये. और पूरे लैब का सेनिटाइजेशन करायी जाये. इस दौरान, रिम्स में संग्रहित करीब 1200 से ज्यादा सैंपलों को इटकी आरोग्यशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा था। आज से जांच शुरू होने से कोरोना संदिग्धों की जांच हो पायेगी इसके साथ ही राज्य में फिर वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *